मधुबन। थाना के तिनहरी गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर मारपीट के आरोप में पुलिस ने रविवार की देर शाम चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तिनहरी गांव निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां सुभागी देवी तिनहरी चट्टी पर दुकान चलाती हैं। 16 नवंबर की दोपहर दुकान पर पंकज, डीयम, दीपक, राहुल आए और किसी बात को लेकर उसकी मां को गाली देने लगे। मना करने पर मारने पीटने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर करने आए सर्वेश कुमार, प्रद्युम्न, महेश को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।