फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शिक्षामित्रोंका रोका गया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गठित टीम ने दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान छह विद्यालयों से गैरहाजिर छह शिक्षामित्रों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का बीएसए ने निर्देश दिया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। टीम ने प्राथमिक विद्यालय भैसाखरग का निरीक्षण किया। यहां शिक्षामित्र प्रियंका राय अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय बंधनपुर में शिक्षामित्र कौशिल्या देवी, कंपोजिट विद्यालय जमुनीपार में ऊषा देवी गैरहाजिर रहीं। प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर प्रथम में शिक्षामित्र ज्योत्सना राय एक अप्रैल 2019 से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रही थी। कंपोजिट विद्यालय भुवालीपुर में शिक्षामित्र बंदुमती चार जुलाई से गैरहाजिर थीं। प्राथमिक विद्यालय परशुपुर में शिक्षामित्र प्रमिला अनुपस्थित मिली। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में अनुपस्थित छह विद्यालयों की छह शिक्षामित्रों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका जाएगा साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें