मऊ। नगर क्षेत्र के बंधा रोड से मऊ कांवरिया संघ के तत्वावधान में कांवरियों का जत्था गुरुवार को बोलबम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान विधिवत पूजन अर्चन के साथ कांवरिया बाबा धाम के लिए मऊ से निकले। बाबा धाम जाने के पूर्व सभी ने बाबा भोलेनाथ हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। इस दौरान मुख्य रुप से रामअवध मौर्या, अर्जुन, धर्मेन्द्र, भोला, रामजीत, दिनेश, संजू,रमेश, जितेन्द्र,सोनू, इन्द्रजीत, विनोद, शंभू, जवाहिर आदि मौजूद रहे।