कैबिनेट मंत्री, एमएलसी एके शर्मा। फाइल फोटो।
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबादगोहना। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद पूर्वांचल में विकास को लेकर लोगो को काफी उम्मीदें हैं। मंत्रिमंडल में शामिल हुए एके शर्मा लखनऊ में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह पूर्वांचल का पिछड़ापन दूर करने का पूरा प्रयास करेेेंगे। शनिवार को दूरभाष पर बातचीत के दौरान विकास की प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर एके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सौपे गए विभाग के कार्यों को प्राथमिकता पर लागू किए जाने का प्रयास करूंगा। पूर्वांचल में रोजगार, उद्योग धंधे, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पेयजल, सड़कों आदि अन्य विकास कार्यों को गति देने का प्रयास रहेगा। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं जिसको लेकर विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा। कहा कि समाज के हर तबके के विकास व तरक्की और प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। कहा कि सड़कों और पेयजल की समस्या को प्रमुखता से समाधान कराने का प्रयास करूंगा।