स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी व्यक्ति पर महिला ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया। उधर, मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि वह सुभाष राय के घर पर नौकरानी का काम करती है। बताया कि आरोपी की पत्नी पंद्रह दिन पहले मायके चली गई है, जिसके बाद वह भी उसके घर साफ सफाई नहीं करने नहीं जा रही थी। आरोप लगाया कि छह जून को आरोपी ने उसे बहाने से घर बुलाया और उसे रुपया देने लगा। जब उसने बिना कारण के पैसे देने पर सवाल उठाया तो वह उससे अश्लील हरकत करने के साथ जबरदस्ती करने लगा। बताया कि उसने आरोपी को धक्का मार कर गिरा दिया, वह संभल पाता इससे पहले वह घर से निकल आई। इस मामले में घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।