घोसी। आजमगढ़ जिला निवासी महिला ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के पूनापार गांव निवासी युवक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। दर्ज मुकदमे के अनुसार आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव निवासी वंदना विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी शादी 2018 में पूनापार निवासी सूरज विश्वकर्मा के साथ हुई थी। पति शादी के कुछ महीने बाद से ही उसे दहेज के रूप में नकदी तो कभी गाड़ी की मांग को लेकर दबाव बनाता था। साल 2021 में उसने उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और वह मायके आ गई। वहीं पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। कुछ औरतों से फोन करवा कर अभद्रता और अश्लीलता भरे फोटो एवं वीडियो भेज रहा हैं। विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।