फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में पत्नी, साली और दो साले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महराजगंज जिले के एक व्यक्ति की तहरीर पर बुधवार की रात खटिक टोला स्थित मायके में रह रही पत्नी, उसकी बहन और उसके दो भाइयों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि पत्नी ने उक्त तीन लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने चारों को वृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार किया घटना आठ माह पहले की है। महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाने के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रवि शंकर की शादी दोहरीघाट कसबे के खटिक टोला निवासी विजय मद्धेशिया की पुत्री ऊषा के साथ दस साल पहले हुई थी। ऊषा अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। 23 सितंबर 2021 को रवि शंकर ससुराल से अपनी पत्नी ऊषा और दो बच्चों को प्राइवेट कार से अपने घर लक्ष्मीपुर जाने के लिए निकला था। मायके वालों के अनुसार, कार जब सरयू नदी पुल पर पहुंची तो रविशंकर ने नदी में सिक्का डालने की बात कहकर कार रुकवाई और रेलिंग पर चढ़कर उफनाती नदी में कूद गया। पत्नी के शोर मचाने पर नाविकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। काफी प्रयास के बाद भी रविशंकर का पता नहीं चल सका। ऊषा और उसके मायके वाले रोते बिलखते घर आ गए। मायके वालों ने घटना की जानकारी रविशंकर के पिता घरभरन को दी थी। जबकि घरभरन ने बेटे की हत्या की का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया था। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतक की पत्नी ऊषा, उसकी बहन और दो भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें