फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टेंट उतारते समय हाईटेंशन तार से टकराई पाइप, करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/दुबारी। दुबारी में शुक्रवार सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वैवाहिक कार्यक्रम के बाद टेंट का सामान समेटते समय हाईटेंशन तार की जद में आने से टेंट उतार रहे युवक को करंट लग गया। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी में बृहस्पतिवार को शादी समारोह था। यहां दरगाह कोल्हुआ स्थित एक टेंट हाउस की ओर से सभी सजावट की गयी थी। शुक्रवार सुबह शादी होने के बाद टेंट के मजदूर टेंट के सामान इकठ्ठा कर रहे थे। इसी बीच टेंट का पाइप उतार रहे आशुतोष मौर्य उर्फ गोलू(20) पुत्र सुभाष मौर्य निवासी कोल्हुआ ऊपर से गुजर रहे 11000 बोल्ट की तार की चपेट में आ गया। बुरी तरह से झुलसे आशुतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामा के बाद परिजन शव लेकर चले गए। मृतक आशुतोष घर में सबसे छोटा था। उसकी बड़ी बहन पूनम की शादी हो चुकी है। जबकि बड़ा भाई आशीष मौर्य बाहर रह कर नौकरी करता है। इस घटना से मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता सुभाष मौर्य गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें