फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पति से पत्नी ने मांगी तनख्वाह तो गढ़ दी लूट की झूठी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
परदेस से लौटे पति से जब पत्नी और पिता ने कमाई का हिसाब मांग तो उसने लूट की फर्जी कहानी गढ़ थी। पुलिस ने जांच की तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

एसपी इलामारन जी ने बताया कि रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी अरविंद प्रजापति ने पुलिस को सूचना दी कि वह पलिगढ़ स्थित एक बैंक एटीएम से 15 हजार रुपये निकालकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे घर लौट रहा था। जहां गोकुलपुरा अंडरपास पुल के पास बाइक से आए दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसके पास पहले से रखे 4 और एटीएम से निकाली गई 15 हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। इस दाैरान बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी और उसका मोबाइल भी छीन लिया। लूट की सूचना पर रानीपुर एसओ राजीव सिंह ने घटनास्थल का जांच की। साथ ही युवक के खाते की जांच के लिए संबंधित बैंक में पूछताछ की तो पता चला कि युवक के खाता का बैलेंस कई दिनों से शून्य है। इसके बाद खाते से 15 हजार रुपये निकालने की बात झूठी साबित होने पर एसओ ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने सच्चाई स्वीकार की। बताया कि वह लुधियाना में बिजली मिस्त्री का काम करता है, तीन दिन पहले ही वह घर लौटा है, त्योहार होने के चलते उसकी पत्नी और पिता उससे उसके वेतन आ जाने का तर्क देकर पैसा निकालने की बात कही। लेकिन उसके खाते में रुपये न होने पर उसने यह झूठी कहानी बनाई
विज्ञापन

मोबाइल नहीं मिला लेकिन बाइक की मिली चाबी
लूट की कहानी गढ़ने वाला युवक ने चालाकी तो दिखाई लेकिन अपना नुकसान कर बैठा। दरअसल, घटना को वास्तविक रूप देने के लिए खुद बाइक की चाबी सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में फेंक दी, वहीं कीपैड फोन को भी फेंक दिया। पुलिस की सख्ती के बाद गड्ढे से युवक ने बाइक की चाबी तो खोज ली, उसका फोन उसे नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें