शहर कोतवाली के मुंशीपुरा स्थित एक प्रतिष्ठान में काम वाले कर्मचारी से मारपीट के मामले में मंगलवार को पीड़ित कर्मचारी ने अपनी पत्नी सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों में एक बिजली निगम का ठेकेदार भी है। उधर, पीड़ित कर्मचारी ने अपनी हत्या होने की संभावना जताते हुए एसपी से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की हैं।
दर्ज मुकदमे के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के मरदह थाना के रायपुर मठिया गांव का निवासी रामविलास यादव हैं। बताया कि वो वर्तमान में शहर कोतवाली एक मुंशीपुरा स्थित एक मिठाई की दुकान पर सफाई का काम करता हैं। 22 अगस्त को जब वह दुकान पर था तो उसकी पत्नी चिंतू देवी अपने प्रेमी पप्पू यादव अपने साथी मुन्ना यादव, जुगेरा यादव और वासुदेव चौहान के साथ दुकान पर पहुंचे। पत्नी की आवाज सुनकर जब दुकान के बाहर आया तो उससे बहस होने लगी। तभी उसके साथ आए लोगों ने उससे मारपीट दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। फिर उसके साथ कार में मारपीट करते हुए उसे चौक पर उतार दिया। आरोप लगाया कि इस दौरान जो कार चला रहा था उसकी गाजीपुर तिराहे पर मिठाई की दुकान हैं। इस मामले में पुलिस ने चिंतू देवी, पप्पू यादव मुन्ना यादव, जुगेरा यादव और वासुदेव चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हैं।
मारपीट का वीडियो वायरल
पीड़ित कर्मचारी राम विलास के साथ मारपीट करने का दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। आरोपियों ने कर्मचारी से मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे के रिकार्ड हो गई है।
शादी के सत्रह साल , बाल बच्चे नहीं, तीन पर पत्नी करा चुकी हैं हमला
पीड़ित राम विलास ने बताया कि उसकी शादी को 17 साल हो चुके हैं, लेकिन उसे बच्चे नहीं हैं, इसका कारण पत्नी का उसका साथ न रहना। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहती हैं। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने गांव में ही सबसे पहले कुछ लोगों के साथ मिलकर हमला कराया। उसके बाद जब वह आजमगढ़ में काम करता था तो वहां भी अपने कुछ लोगों के साथ उससे मारपीट की। अब 22 अगस्त को मऊ में उस पर जानलेवा हमला हुआ हैं, हर बार उसने अपनी पत्नी को माफ किया, लेकिन इस बार उसने पुलिस केस किया। जिससे उचित करवाई हो सके जिससे उसकी पत्नी और उसका साथ देने वालों को सबक मिल सके।
मारपीट के मामले की जानकारी है, मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जांच जारी है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - इलामारन जी, पुलिस अधीक्षक, मऊ