फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग खराब होने पर किया एनएच जाम

Mon, 16 Oct 2017 11:51 PM IST
mau news
विज्ञापन
जाम कर रहे लोगों को समझाते सीओ राजकुमार।
विज्ञापन
मऊ। सहादतपुरा वार्ड के मुहल्लेवासियों ने सारहू चौकी-पुरानी तहसील मार्ग जर्जर होने पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। खराब सड़क को दुरूस्त कराने की मांग करते हुए मुहल्ले के लोगों ने अधिकारियों के साथ विभाग को ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान निर्माण न होने पर जाम लगाने की चेतावनी दिया था। सोमवार को लगाए गए जाम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेंद्र मिश्रा उर्फ गांधी के नेतृत्व में लोकेश मिश्रा, देवेंद्र सिंह, मुकेश रावत आदि ने पुरानी तहसील के सामने सुबह लगभग नौ बजे जाम कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज, सीओ सिटी राजकुमार यादव मय फोर्स के साथ पहुंचे। जाम सुबह नौ बजे से 10 बजे तक चला और अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया। नगर के सोनू सिंह, दिलीप राय, रामगरीब, बृजेश यादव आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें