फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लाकों के गेहूं क्रय केंद्र नहीं हो सके आनलाइन, नहीं शुरू हो सकी गेहूं खरीद:

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद शुरू होने के 12 दिन बाद भी जिले के तीन ब्लाक क्षेत्रों में बनाए गए क्रय केंद्र आनलाइन नहीं हो पाए हैं। इससे क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले मेें 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 35 तथा एफसीआई का एक क्रय केंद्र खोला गया है। गेहूं खरीद शुरू हुए 13 दिन बीत गए, लेकिन अभी तैयारी आधी अधूरी नजर आ रही है। हालत यह है कि अभी तक मुहम्मदाबादगोहना, रानीपुर, रतनपुरा ब्लाक में बने क्रय केंद्र आनलाइन नहीं हो पाए हैं।
क्रय केंद्र प्रभारियों की मानें तो आनलाइन करने के दौरान मंडी समिति मऊ के बजाय आजमगढ़ शो हो रहा है। आनलाइन प्रक्रिया पूरी न होने से खरीद प्रक्रिया ठप है। अभी तक 62 किसानों से 256.49 एमटी ही खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के किसान महेंद्र सिंह, बृजभान प्रसाद, भृगुनाथ यादव का कहना था कि ब तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। क्रय केंद्र प्रभारी आनलाइन मेें तकनीकी खामी बता कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। वहीं, एआर साधन सहकारी समितियां जगदीश प्रसाद का कहना था कि तकनीकी समस्या आ रही है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी बीपी सिंह का कहना था कि डीपीआरएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें