फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से 15 जून तक चलेगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपर जिला अधिकारी/ जिला खरीद अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत जनपद में गेहूं क्रय योजना एक अप्रैल से 15 जून तक चलेगी। जिसके लिए 15 मार्च से खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण आरंभ हो चुका है। गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन के लिए किसान स्वयं, साइबर कैफे या जनसेवा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं। अपनी खतौनी में खाता संख्या पंजीयन में दर्ज कर अपने कुल रकबे एवं बोये गए गेहूं के तथा अन्य फसल के रकबे को अंकित करें। संयुक्त भूमि की दशा में अपनी हिस्सेदारी की सही घोषणा पंजीयन में दर्ज करें। जिन कृषकों के धान खरीद के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीकरण कराया गया था, उन्हें उक्त पंजीकरण को संशोधन पुन: लॉक कराना होगा। पुन: पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। किसानों को शीघ्र भुगतान प्राप्त करने के लिए अनिवार्यत: किसान का बैंक खाता आधार सीडेड बैंक खाता आधार से जुड़ा हो। बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर हो तथा खाता सक्रिय होना आवश्यक है। कहा कि किसान पंजीकरण संबंधी किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1800 150 या जिला खाद्य विपणन अधिकारी मऊ के दूरभाष नंबर 78395 64967 या अपने तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें