मौमस में बदलाव लगातार जारी है, रविवार को जनपद में एक डिग्री पारा फिर से लुढ़का और न्यूनतम तापमान मात्र सात डिग्री रहा। शनिवार की शाम से हवाओंं की गति बढ़ने लगी और रविवार का पूरे दिन चलती रही। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम साफ रहा, सुबह कोहरा नहीं था। लेकिन तेज हवा चलने से लोग घरों में ठिठुरे रहे।
रविवार को जनपद का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा, जो शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री कम था। शनिवार की रात से हवाएं तेज चलती रहीं, जिससे गलन बढ़ गई।
11 बजे सूर्यदेव का दर्शन हुआ तो दूसरे दिन भी धूप निकलने के बाद कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली। करीब आठ किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। वही ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका से लेकर नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों में लोग अलाव के सहारे ही चिपके रहे।
अवकाश का दिन होने से सड़क पर भी लोग कम दिखे। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के बाद से अभी आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। धूप निकलने के बाद से किसान भी रबी के फसल के सिचाई और खाद डालने में लग गए हैं।
किसानों का कहना है कि शीतलहर से आलू के साथ दहलन और तिलहन की फसल प्रभावित हो रही थी, लेकिन दो दिनों से कुछ देर के लिए ही धूप निकलने से फसल रोगमुक्त रहेगी।