फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय लाभार्थियों का किया स्वागत

Wed, 27 Dec 2017 11:51 PM IST
mau news
विज्ञापन
शौचालय के लाभार्थी।
विज्ञापन
 तहसील के गोधना गांव में प्रधान मंजू देवी के प्रयास से गांव में 25 परिवारों में शौचालय का पूर्ण रूप से तैयार हुआ। ग्राम प्रधान द्वारा ने सभी का स्वागत किया। गोधना गांव में शारदा देवी, सुराती, लीलावती, रेखा, पुष्पा, देवसरन, रामशंकर, लक्ष्मीना, भानमयी, कौशल्या, प्रह्लाद सहित 25 घरों में शौचालय नहीं थे। फलस्वरूप परिवार के लोग खुले में शौच करने को मजबूर थे। परिवार के लोग गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने और लोगों को जागरूक करने में अपना सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मंजू देवी ने कहा कि शौचालय के प्रति लोगों की जागरूकता के चलते गांव खुले में शौच मुक्त गांव की और अग्रसर हो रहा है। प्रधान मंजू देवी के साथ रोजगार सेविका संध्या देवी ने सभी गांव वालों से अपील किया कि आप सब अपने अपने घरों में ग्राम सभा के सहयोग से शौचालय का निर्माण कराकर गांव को शौच मुक्त कराने में सहयोग दें।साथ ही गांव को साफ सुथरा रखें।हाथ धोकर खाना खाएं।साफ पानी का प्रयोग करें।इस अवसर पर रेखा, देवसरन, भोला,रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें