वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कस्बे में शुक्रवार को बरात में डीजे बजाने को लेकर घराती बराती भिड़ गई। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बरात सुल्तानपुर जिले से आई हुई थी। बरात कस्बे में स्थित मैरिज हॉल में रुकी थी। जहां डीजे पर गाना बजाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में नोंक झोंक हो गई। इस बीच लोगों ने डीजे के ऊपर ईंट फेंक दी। इससे डीजे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को तो शांत कराया लेकिन रात लगभग 11 बजे द्वार पूजा के बाद बरात से लगभग 6 लोग एक वाहन में बैठकर सुल्तानपुर जा रहे थे कि मैरिज हॉल के मुख्य गेट पर ही 6 लोगों ने हॉकी और डंडा लेकर बरातियों पर हमला बोल दिया। इसमें रूपेश, सौरभ और अनिल यादव घायल हो गए। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया।