घोसी कोतवाली के पीडउथ सिंहपुर के मंझनपुर में रास्ता अवरुद्ध करने से आक्रोशित होकर कोतवाली पहुँच
- फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली के पीडउथ सिंहपुर गांव के मंझनपुर में रास्ते को अवरुद्ध करने से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को कोतवाली पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को वापस किया आरोप लगाया कि गांव में आने जाने का एक मात्र मुख्य रास्ता है। यह चकबंदी के पहले से पुराना रास्ता है। गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद की नीयत से रास्ते को अलग कर दिया। विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हैं। पत्र सौंपने वालों में राजकुमारी, आरती, गीता, तेतरी, मीरा, इंद्रावती, रेशमी, झीनकी, उर्मिला आदि रहे।