मधुबन। दरगाह गांव निवासी युवक की बीते बृहस्पतिवार को मिर्जापुर जिले के अहरौरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दरगाह निवासी विशाल यादव (22) पुत्र रमेश वाराणसी में नर्सिंग का छात्र था। बीते बृहस्पतिवार को वह बाइक से अपने एक साथी के साथ अहरौरा के हिनौता गांव में घूमने गया था। अहरौरा के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी अहरौरा में भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। जहां घायल विशाल की मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता रमेश यादव ट्रक चालक हैं।