फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के स्विचयार्ड में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। तमसा नदी में आए उफान से परदहां ब्लॉक क्षेत्र के बड़ागांव में गुजरे नाला के ओवरफ्लो होने के चलते 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के स्विचयार्ड में जलभराव हो गया है। इससे सब स्टेशन के शटडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विद्युत उपकेंद्र से 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कांछीकला और कुर्थीजाफरपुर विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति की जाती है। तमसा नदी में आए उफान से विद्युत उपकेंद्र से गुजरे नाला के ओवरफ्लो होने से 133 केवीए विद्युत उपकेंद्र के स्विचयार्ड मेें जलभराव हो गया है। बिजली विभाग की तरफ से स्विचयार्ड से पानी निकालने के लिए मोटरपंप लगाए तो गए हैं, लेकिन नाले के रास्ते लगातार पानी घुसने से पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। अधिकारियों की मानें तो स्विचयार्ड मेें जलभराव तीन इंच बढ़ा तो विद्युत उपकेंद्र को शटडाउन करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में कुर्थीजाफरपुर और कांछीकला विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बाधित हो सकती है। इसके चलते 12 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ सकता है। इस बाबत बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके सरोज का कहना है कि 132 बड़ागांव विद्युत उपकेंद्र के स्विचयार्ड में जलभराव तीन इंच बढ़ने की स्थिति में शटडाउन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें