फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पाइप लाइन टूटने से दो दिन से तीन मुहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ नगर पालिका के तीन मुहल्लों में दो दिन पानी आपूर्ति बाधित होेने पर शनिवार को मुहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर नगर पालिका की टीम भी पूरे दिन पेयजलापूर्ति बहाल करने में जुटी रही। लेकिन पेयजलापूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। नगर पालिका के मुहल्ला हठ्ठी मदारी क्षेत्र के कोतवाली के पास फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने पिलर निर्माण को लेकर गड्ढा खोद दिया था। खोदाई के दौरान नगर पालिका की पेयजलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होकर टूट गई थी। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से मुहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। 72 घंटे से पेयजलापूर्ति ठप होने के कारण मुहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुहल्लेवासियों ने हाथों में बाल्टी लेकर नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति बहाल करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें