फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गर्मी में फिर बढ़ गई पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी के मौसम में नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी आधी अधूरी ही रह गई। कहने को तो नौ ओवरहेड टैंक हैं लेकिन जलापूर्ति सिर्फ चार ओवरहेड टैंकों से की जा रही है। चार ओवरहेड टैंक लंबे समय से बेकार हैं। इसके चलते लोगों को शुद्ध पेयजल मयस्सर नहीं हो पा रहा है। दूषित पानी पीने से लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। नगर की आबादी साढ़े तीन लाख है। नगर पालिका प्रशासन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति करने का दावा किया जा रहा है। नगर के मुंशीपुरा, मूसरदह, अछार, भदेसरा, पहाड़पुरा सहित नौ के सापेक्ष चार ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति की जाती है। कई ओवरहेड टैंकों के लिए विद्युत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था नहीं है। जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बिजली गुल होते ही जलापूर्ति ठप हो जाती है। इसके चलते लोगों शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। नगर क्षेत्र के बुनकर बाहुल्य शाही कटरा, माता पोखरा सहित चार ओवरहेड टैंक तकनीकी खराबी के कारण चालू नहीं होने से नगरवासियों के लिए मात्र शो-पीस बना हुआ है। यहां पर ओवरहेड टैंक दुरुस्त नहीं होने के कारण लोगों को टैंकर के माध्यम से पेय जलापूर्ति किया जाता है। गर्मी के मौसम में लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ती है।पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें