फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाडीह गांव के मुख्य मार्ग पर जलजमाव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सोनाडीह गाँव के मुख्य सड़क पर भारी बारिश के चलते सड़क पर जलजमाव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।सं? - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। क्षेत्र के सोनाडीह गांव के मुख्य मार्ग पर भारी बारिश के चलते सड़क पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। शिकायत के बाद भी जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। विकास खंड बडराव अंतर्गत सोनाडीह ग्राम सभा का मुख्य मार्ग जो फोरलेन को जोड़ता है। साथ ही तीन ग्राम सभाओं पिड़उथसिंहपुर, अमिला, सोनाडीह को जोड़ता है। इसी मार्ग पर परिषदीय, अमरजीत सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जल निकासी के रास्ते को दबंगों द्वारा पूरी तरह कब्जा कर लिया है। बरसात के चलते तालाब भर गया है। अवरोध के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सड़क पर जल-जमाव लगातार बना हुआ है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें