फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जल निगम की पाइपलाइन फटने से बर्बाद हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। क्षेत्र के गजियापुर त्रिमुहानी से मिश्रौली-महुवानी नई बस्ती होते हुए बंधे पर कुंवरपुरवा के सामने जल निगम की तरफ से बिछाई गई पाइपलाइन फटने से लगभग 30 घंटे से लगातार सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लगातार पानी बहते रहने से लोगों के घरों में लगी टोंटियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, इससे लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्र के गजियापुर त्रिमुहानी से मिश्रौली-महुवानी नई बस्ती होते हुए बंधे पर कुंवरपुरवा के सामने जल निगम की पाइपलाइन फटने से लगातार पानी बहते रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। लगातार पानी के बहाव के कारण बंधे के पास गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में क्षेत्र के हरिकेश यादव, नंदलाल यादव, विनोद, हरिंदर, सुभाष मौर्य का कहना है कि जल निगम की पाइपलाइन लगातार फटने से घरों में लगी टोंटियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पाइपलाइन से लगातार बहते रहने रहने से गड्ढा बन रहा है। इस बाबत उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें