फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बदहाल सड़कों पर भरा पानी, लोगों ने धान की बीज रोपकर जताया विरोध

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अमिला -अजमतगढ़ मार्ग पर पहली बारिश में ही हुआ जलजमाव।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। अमिला - अजमतगढ़ बदहाल सड़क को लेकर बृहस्पतिवार को झारखंडेय राय यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विवेक राय के नेतृत्व में लोगों ने सड़क के बीच गड्ढे में जमे पानी में धान का बीज रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। दशकों से बदहाल दो जनपदों को जोड़ने वाली अमिला- अजमतगढ़ मार्ग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद पीडब्लूडी द्वारा इसका मेंटेनेंस कार्य नहीं शुरू कराया जा सका है। बारिश के बाद इस बदहाल सड़क पर जलजमाव की स्थिति से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में अमिला क्षेत्र के मारकंडे शर्मा, श्री प्रकाश गुप्ता, नंद लाल गुप्ता, विवेक राय, राहुल प्रजापति, इरफान,चंद्रशेखर सिंह, आदि शामिल रहे। सड़क के बीच बने गड्ढों में भरे पानी में धान रोपते हुए प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। बता दें कि इस जर्जर सड़क को लेकर एक वर्ष पूर्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करते समय तत्कालीन विधायक विजय राजभर की कार के बोनट पर धान के बेहन की रोपाई कर दी। जिस पर संबंधित प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इसके बावजूद अबतक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें