फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी न होने से मोटल तथागत में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। मऊ-गोरखपुर वाराणसी एनएच 29 मार्ग पर गोठा बाजार में स्थित पर्यटक विभाग द्वारा स्थापित मोटल तथागत में एक सप्ताह पूर्व हुई भीषण बरसात से पूरा परिसर पानी से भरा गया है। इसकी निकासी न होने से परिसर में ही नाले का भी गंदा पानी जा रहा है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले देशी विदेशी सैलानियों का रूकना कठिन हो गया है। वही मोटल के समीप हाइवे पर नर्वदेश्वर राय के मकान के समीप बरसात व नाले का पानी जमा होंने से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। मोटल तथागत के प्रबंधक योगेन्द्र राम ने बताया कि परिसर में पानी जमा होंने की शिकायत जिलाधिकारी से लेकर गांव प्रधान से भी कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है जबकि यह प्रदेश सरकार का ऐसा होटल है जहां विदेशी सैलानियों से लेकर वीवीआईपी भी आते व ठहरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें