फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गर्मी में वॉटर कूलर बंद, पानी के लिए प्याऊ भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए लगे वॉटर कूलर बंद पड़े हैं। मुख्य सड़क पर लगा एक वॉटर कूलर पूरी तरह से बंद है तो एक को छोड़कर दूसरे सभी में गर्म पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में बाजार आने वाले राहगीर परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी में शीतल जल के लिए लोगों को पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रहीं। नगर पालिका द्वारा नगर के मुख्य मार्गों तथा बाजारों में बीस वाटर कूलर लगाए गए हैं। इनमें से अधिकतर वाटर कूलर खराब हैं। कुछ वाटर कूलर चालू हैं लेकिन उनमें से ठंडे पानी की जगह गर्म पानी ही मिल रहा। नगर के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान रोडवेज परिसर में लगा वाटर कूलर भी खराब पड़ा है।
विज्ञापन

गाजीपुर तिराहा, सदर चौक, भीटी चौक, हठ्ठी मदारी पर लगा वाटर कूलर सही तो है लेकिन इसमें से गर्म पानी आ रहा है। ऐसे में इन जगहों पर पहुंचने वाले लोगों को गर्मी में ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ता है। खराब वाटर कूलर शोपीस बना हुआ है। वाटर कूलर सही कराए जाने से लोगों को राहत मिलेगी। इस समस्या के संबंध में रोडवेज परिसर में बलिया जाने वाले यात्री मुकेश सिंह, आजमगढ़ जाने वाले राहुल कुमार ने बताया कि ठंडा पानी न आने पर उन्होंने दुकान से पानी की बोतलें खरीदकर प्यास बुझाई।
इस संबंध में ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार ने बताया कि वाटर कूलरों की समय-समय पर मरम्मत कराई जाती है। कुछ जगहों पर खराबी होगी तो उसकी जानकारी नहीं है। उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें