मधुबन थाना क्षेत्र के जैतपुर बभनौली में मंगलवार की दोपहर तीन बजे दीवार गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौत पर परिजन बिलखते रहे। गांव निवासी पिंटू का चार वर्षीय बेटा विवेक मंगलवार को घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह ईंट की दीवार के पास जा पहुंचा, तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। विवेक उसमें दब गया। उस दौरान परिजन सो रहे थे। बालक की चीखने की आवाज सुनकर वह दौड़ते हुए वहां पहुुंचे। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।