फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बंदर के कूदने से ढही दीवार, आंगन में कपड़े धो रही पड़ोसी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांगेबीर मुहल्ले में शनिवार की सुबह अपने घर के आंगन में कपड़ा धो रही महिला पर पास के मकान के दूसरे तल पर बनी दीवार गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को निकाला। लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे एक बंदर के कूदने से दीवार के ढहने की बात सामने आ रही है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के वार्ड छह गांगेवीर मुहल्ला निवासी प्रभावती पत्नी स्व. शंकर राजभर के पति की मौत बीते वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई थी। इसके बाद वह अपनी इकलाैती बेटी के साथ रहती थी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। प्रभावती आंगन में कपड़े धो रही थी, पड़ोसी भोला राजभर के घर की दूसरे मंजिल पर बिना सहारे के खड़ी चार इंच की दीवार पर एक बंदर अचानक कूदा। प्रभावती कुछ समझ पाती, जब तक दीवार अचानक ढह गई और उसकी जद में प्रभावती आ गई। आसपास के लोगों ने मलबे से प्रभावती को बाहर निकाला और फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे मधुबन एसओ रविंद्रनाथ राय तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

पहले पिता अब मां का भी छूटा साथ, रो-रोकर बेटी का बुरा हाल
मधुबन। हादसे के बाद मृतका की इकलौती बेटी 17 वर्षीय पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते पिता शंकर राजभर की मौत हो गई। आब मां का ही सहारा था। वह भी उससे छिन गया। हादसे के बाद पूरे मुहल्ले में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें