सरायलखंसी थाना क्षैत्र के कुंभापुर में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत के बाद व
- फोटो : MAU
हलधरपुर। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुंभापुर गांव के पास बृहस्पतिवार की भोर बेकाबू ट्रैक्टर से कुचल कर एक दुकानदार की मौत हो गई। दुकानदार सुबह टहलने निकला था। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा ग्राम पंचायत निवासी चंद्रदेव (59) की सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बलिया-मऊ मार्ग स्थित कुंभापुर गांव के पास चाय की दुकान है। जिससे वह अपने परिवार को भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार की भोर रोजाना की भांति वह नित्यक्रिया के बाद घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुचल जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को मौजूद लोगों ने पीछा कर दबोचा और पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार की मौत से की पत्नी देवंती देवी, पुत्र सुभाष, बृजभान, चंद्रभान तथा तीन पुत्रियां फूलमती, सोनमती और सुंदरी बिलखते रहे। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।