फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलीदपुर: कुर्बानी के अवशेषों के लिए बनाए गए 40 गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत वलीदपर मे रविंार को होने वाले बकरीद पर्व को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को डालने के लिये 40 गढ्ढे बनवाए गए हैं। इस बाबत अधिशासी अधिकारी नितेश कुमार गौरव ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 40 गढ्ढे बनवाए गए हैं। कुर्बानी के अवशेषों को उन्हीं गढ्ढों में डालना है। ईओ ने बताया कि अवशेषों को इधर उधर खुले में नहीं फेंकने की अपील की गई है। अवशेषों को इधर उधर फेंकने से गंदगी फैलती है। इससे बचें। ईओ ने बताया कि इसके लिए नगर पंचायत द्वारा मेलाथियान ,ब्लीचिंग पाउडर ,हाइड्रोक्लोराइड ,नमक इस गढ्ढों में डाले जाएंगे जिससे किसी प्रकार की गंदगी न फैले और किसी प्रकार का कोई वीमारी का फैलाव न हो। बताया कि नगर पंचायत की ओर से बकरीद से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें