फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दिल्ली-मुंबई जाने के लिए ट्रेनों में 107 तक वेटिंग

विज्ञापन
औड़िहार रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेनों में लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। बड़े महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में सफर करना आसान नहीं है। विशेष रूप से दिल्ली-मुंबई के लिए संचालित होने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। आरक्षित कोचों में कंफर्म सीट नहीं मिल पाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई जाने वाली 11062 जेवाईजी-एलटीटी एक्सप्रेस के स्लीपर से लेकर एसी कोच में नो बुकिंग की स्थिति है। 11072 कामायनी के स्लीपर में 98, थर्ड एसी में 34, सेकेंड एसी में 19 वेटिंग व फर्स्ट एसी में सीट उपलब्ध नहीं है। 20942 बीबीटीएस स्पेशल के स्लीपर में 107, थर्ड एसी में 66 व सेकेंड एसी में 25 वेटिंग है। 22581 बीयूआई-एनबीएनडीएलएस के स्लीपर में 89, थर्ड एसी 52, सेकेंड एसी 21 व फर्स्ट एसी में 6 वेटिंग है। 12561 स्वतंत्रता सेनानी के स्लीपर में 18, सेकेंड एसी 6, फर्स्ट एसी 1 व थर्ड एसी में सीट उपलब्ध नहीं है। 22433 जीसीटी-एनवीटी के स्लीपर में 57, थर्ड एसी 16, सेकेंड एसी 60 व फर्स्ट एसी में 1 सीट उपलब्ध है। इन ट्रेनों के आरक्षित कोचों में कंफर्म सीट न मिल पाने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कंफर्म टिकट न मिल पाने की स्थिति में लोगों के समक्ष केवल जनरल कोच में यात्रा करने का विकल्प बचता है। जनरल कोच में अधिक भीड़ होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डाला छठ से पहले लोग घर आने के लिए परेशान थे। अब पर्व बीतने पर काम पर जाने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद के लोग काफी संख्या में दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब, उत्तराखंड आदि जगहों पर निजी कंपनियों में काम करते हैं। ऐसे लोग अब काम पर वापस लौट रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें