फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में मतदान का सबसे अधिक है महत्व

विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर नगर पालिका में मतदाता जागरुकता क्लब के अध्यक्षों के साथ बैठक को संब? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका परिषद के सभागार में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने सोमवार को नगरपालिका के समस्त वार्डो के मतदाता जागरुकता क्लब के अध्यक्षों की बैठक की। जिसमें विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल संपन्न कराने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि विधान सभा निर्वाचन-2022 सकुशल संपन्न कराने एवं लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए नगर के प्रत्येक वार्डो में मतदाता जागरुकता क्लब का गठन किया गया है। इस क्लब में शामिल लोग मुहल्ले व घरों में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर सभी को मतदान के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे। उन्होंने नगरवासियों से अपने अपील में कहा कि हम सभी संकल्प लें कि हम राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान कर अपने लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र में मतदान का सबसे अधिक महत्व है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार मतदान द्वारा ही लोकतंत्र मजबूत होता है। बैठक में नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार आदि के अतिरिक्त प्रत्येक वार्डो के मतदाता जागरुकता क्लब के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें