मऊ। जिले में नौनिहालों को कुपोषण से मुक्त रखने के लिए बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरूआत की गई। इसके तहत 277 बूथों पर नौ माह से पांच वर्ष के 25 हजार बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में 28 जुलाई से 30 अगस्त तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरूआत हो चुकी है। बताया कि इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को प्रति सप्ताह दो चरणों में बुधवार तथा शनिवार को जिले के 277 बूथों पर एक माह में 2 लाख 87 हजार बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जानी है। बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश पर देश से कुपोषण को समाप्त करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बोले कि बुधवार को अभियान का शुभारंभ किया गया, 277 बूथों पर 25 हजार करीब बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई।