बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के जमुवारी ग्राम सभा मे रविवार को कोटे की दुकान की अवैध आवंटन को लेकर सैकड़ो
- फोटो : MAU
अमिला। बड़राव ब्लाक क्षेत्र के जमुवारी ग्रामसभा में रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन में नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान-सचिव पर मिलीभगत कर कोटे की दुकान का आवंटन का आरोप लगाया। रविवार को जमुवारी गांव में कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर मुनादी की सूचना पर ग्रामीणों ने डीहबाबा स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधानपर आरोप लगाते हुए कहा कि सेक्रेटरी के मिली भगत से दुकान का आवंटन करा लिया गया है। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी घोसी से शिकायत करने के उपरांत 16 सितंबर को खुली बैठक के तहत कोटे की दुकान को आवंटन होना था, लेकिन ग्राम प्रधान इससे पहले ही आवंटन करना चाहता है। बीडीओ सुवेदिता सिंह ने ग्रामीणों के आरोप को गलत बताया। कहा कि प्रधान को अगर गलत करना होता तो खुली बैठक की मुनादी क्यों कराता। कहा कि 16 सिंतबर तक दुकान का आवंटन कराकर उसकी रिपोर्ट एसडीएम को देनी है। प्रदर्शन करने वालों में अतीक अहमद, रामरज यादव, प्रदीप यादव, रविंद्र यादव, प्रभुनाथ प्रजापति, जितेंद्र मौर्या, दीपचंद मौर्या, जेपी नीलम कुशवाहा, अभिषेक कुमार, कौशिल्या देवी, प्रेमादेवी, उर्मिला देवी , बेचनी देवी, शिवकुमारी देवी, रेणु देवी, अनिता देवी, राजदेई देवी, मीरा देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।