फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मौसम बदलने के साथ ही खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इससे जिला और महिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके अलावा सीएचसी के साथ निजी अस्पतालों में मरीज उपचार कराने पहुंच रहे है। जिला अस्पताल के बाह् रोगी विभाग (ओपीडी) में बृहस्पतिवार को 400 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचे। इसमें 40 फीसदी मरीज खांसी, बुखार तथा जुकाम से पीड़ित थे। पिछले कुछ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, दिन में तेज धूप निकलने से अब ठंडक का असर लगभग खत्म सा हो गया है। वहीं शाम होते ही फिर से सर्दी बढ़ने लग रही है। मौसम पल-पल बदलने से मौसमी बीमारियां भी बढ़ने लगी है।इन दिनों सरकारी तथा निजी अस्पतालों में खांसी, बुखार, जुकाम, वायरल बुखार आदि के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों में बच्चें-बुजुर्ग भी शामिल है। इनमें बलगम के साथ खांसी, बुखार, सीने और गले में संक्रमण की शिकायतें ज्यादा आ रही है। बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 435 मरीजों की ओपीडी रही। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सुबह शाम मौसम ठंड और दिन में गर्म रहता है ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। बदलते मौसम में मरीज एहतियात बरतें। हरी सब्जियां खाएं। हल्का खाना ले। गरम पानी का सेवन करें। ठंड में अचानक से गर्म कपड़े पहनना न छोड़ें। दिक्कतें होने पर डॉॅक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें