फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किसान समृद्धि केंद्र पर आचार संहिता का उल्लंघन, बैनर नहीं उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के भैरोपुर मार्ग स्थित किराना की दुकान पर प्रधानमंत्री के फोटो के साथ प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का लगा हुआ मिला है। जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। बैनर नहीं हटने से लोग सवाल भी उठा रहे हैं। मार्ग से आने जाने वाले लोगों की नजर पड़ रही है। बैनर को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। जिस जगह पर पीएम किसान सम्मान समृद्धि का बैनर लगा हुआ है, उसी जगह पर किराना की दुकान भी चलती है। जनपद में करीब एक सप्ताह से आचार संहिता लगी है। स्थानीय इकाई के साथ पुलिस की ओर से भी ऐसे अनेक स्थानों से राजनीति से संबंधित पोस्टर और बैनर उतारे जाने का दावा किया गया था। लेकिन मधुबन नगर पंचायत में सरेआम आचार संहिता का माखौल उड़ाया जा रहा है। इस बाबत मधुबन उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार चौहान के बताया कि नगर में पोस्टर बैनर हटाने का काम चल रहा है। इस तरह का पोस्टर या बैनर का लगना सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लघंन है। टीम द्वारा तत्काल उस बैनर को हटवाया जाएगा और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन है। जिसे तत्काल संज्ञान में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें