वेटलिफ्टिंग में विनय लाल यादव ने राज्य चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र ओटनी गांव निवासी विनय लाल यादव ने स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर मान बढ़ाया है। वह आगामी 26 जनवरी से पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने बताया कि गाजियाबाद के मोदीनगर में 8 से 14 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग के तहत उत्तर प्रदेश स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। विनय लाल यादव ने 79 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। विनय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, और कोच को दिया है।