फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को अब मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के खैराबाग में स्वास्थ्य उप केंद्र के नवीनीकृत भवन का लोकार्पण किया करते मंड? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के खैराबाद ग्राम पंचायत में नवीनीकृत स्वास्थ्य उप केंद्र एवं सीएचओ भवन का लोकार्पण शनिवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और डीआईजी अखिलेश कुमार ने किया। नौ लाख रुपए की लागत से बने इस उप स्वास्थ्य केंद्र से खैराबाद के 10 हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। कमिश्नर वीवी पंत एवं डीआईजी अखिलेश कुमार ने कहा कि इस केंद्र के बन जाने से गांव के लोगों को यहां सभी प्रकार के वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य जांच, और रोगों की प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध मिलने लगेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश चंद्रा से कहा कि यहां ब्लड प्रेशर मशीन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एवं खून जांच की अन्य सुविधाओं के लिए उपकरण फौरन उपलब्ध कराएं। ग्राम प्रधान सुमैना खातून और प्रधान प्रतिनिधि अबू हुरैरा की तारीफ करते हुए कमिश्नर ने कहा कि ऐसी सोच सभी ग्राम प्रधानों में होनी चाहिए। कहा कि अब स्वास्थ्य की जांच के लिए लोगों को दूर नही जाना पड़ेगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी शब्बू, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ राम कुंवर यादव, बीडीओ चंद्रभान मौर्य, सीओ राजकुमार सिंह, ग्राम सचिव आदित्य सिंह, एडीओ पंचायत सतीश चंद्र मौर्य, राशिद अंसारी, पंकज पासवान, विपिन बरनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें