फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन बिछाने का कार्य ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ग्राम सभा लाडनपुर के पुरवा चेरा राम का पुरा में दोहरीघाट-इंदारा रेलमार्ग पर लाड़नपुर के पास समपार पर शुक्रवार को रेल लाइन बिछाने का कार्य ग्रामीणों ने रोकवा दिया। काम रोकने की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को भरोसा दिया कि लाइन बिछाई जाने के बाद अंडरपास बनाया जएगा। इसके बाद मौके पर ही अंडरपास के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों ने समपार के लिए शिलान्यास भी किया। तब जाकर ग्रामीण माने।
विज्ञापन

दोहरीघाट-इंदरा रेलवे मार्ग पर आमान परिवर्तन का कार्य हो रहा है। इसी क्रम में कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर के पुरवा चेरा राम का पूरा में मुख्यमार्ग पर बने रेलवे समपार को बंद करने के लिए विगत 28 अप्रैल को एडीएम मऊ एके श्रीवास्तव आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के साथ पहुंचे थे।
आसपास के गांवों के लोगों ने समपार बंद करने का विरोध किय। भारी विरोध के बाद रेलवे टीम को वापस लौटना पड़ा था। ग्रामीणों ने भाजपा नेता अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक करके रेलवे प्रशासन के साथ जिलाधिकारी, केंद्रीय रेल मंत्री को अंडरब्रिज बनवाने के लिए मांग का ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

इसपर प्रशासन की पहल पर पांच जून को अखिलेश तिवारी, प्रमोद राय के साथ समपार स्थल पर पहुंचे गोरखपुर के उपमुख्य इंजीनियर निर्माण विभाग कृष्णा सिंह ने ग्रामीणों को अंडरपास स्वीकृत होने की सूचना दी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण विभाग राजीव कुमार ने स्थलीय निरीक्षण करके ग्रामीणों को जल्द अंडरपास का कार्य प्रारंभ कराने का भरोसा दिया।
लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक रेलवे के ठेकेदार समपार पर रेलवे लाइन बिछाने का कार्य कराने लगे। समपार बंद होते देख नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर कार्य बंद करा दिया। ठेकेदार की सूचना पर उपमुख्य इंजीनियर निर्माण कृष्णा सिंह मौके पर पहुंचे, उन्होंने आसपास के जिम्मेदार लोगों और भाजपा नेता अखिलेश तिवारी को फोन पर वार्ता कर भरोसा दिया कि रेल लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा।
लेकिन इसके कुछ ही देर बाद सहायक कार्यपालक इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजीव रंजन, अवनी सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर उग्रसेन सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे पथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को भरोसा दिलाने के लिए समपार बनाने हेतु शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश तिवारी के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें