फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास को लेकर सातवें दिन भी धरना पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन और आजमगढ़ के बीच रेलवे लाइन के बीच लक्ष्मण पट्टी गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग को विभाग द्वारा बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीण आंदोलनरत है। क्रॉसिंग की जगह अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण विगत 24 अप्रैल से धरना दे रहे है। धरना के सातवें दिन रेल पटरी के किनारे ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। धरना का नेतृत्व कर रहे संजय यादव ने कहा कि आजादी के बाद से ही उक्त रेलवे क्रॉसिंग आवागमन के लिए थी। रेल रिकार्ड में 17सी नाम से दर्ज इस क्रासिंग को रेल महकमा ने बंद कर दिया है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पुन: स्थापित करने अथवा उसकी जगह अंडरपास बनाने की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र भेजा गया। व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। बाध्य होकर ग्रामीणों को धरना पर बैठना पड़ रहा है। कहा कि समस्या का समाधान होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को धरना पर बैठने वाले लोगों में महेंद्र गोंड, शिव मूरत यादव, शिव प्रसाद यादव, बिंदु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें