कोपागंज। नौसेमर स्थित बारह दुवरिया मंदिर के पास तमसा नदी में रविवार की दोपहर के समय एक किशोरी ने छलांग लगा दी। शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार की तैयारी कर रहे युवकों ने डूब रही किशोरी को नदी से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि कोपागंज थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर निवासी 16 वर्षीय लड़की राम मंदिर के पास तमस नदी के किनारे पहंुची। इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। बारहदुवरिया मंदिर समिति के सदस्यों ने नदी में डूब रही रिंकी को बचा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को उसके घर पहुंचाया। संवाद