रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिछोरे करौदी के राजभर बस्ती के अलावा गांव में सभी जगहों पर किए जा रहे नाली खड़ंजा निर्माण और ग्राम प्रधान की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन कर रहे भाकपा माले जिला सचिव बसंत कुमार, कल्पना, लल्लन सिंह, राम शबद, सुग्गन यादव, कांता यादव, महेंद्र राजभर, महेश आदि ग्रामीणों ने कहा कि कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में आज भी गांवों में आने जाने के लिए एक साफ सुथरा रास्ता नहीं है। नल जल योजना सिर्फ कागजों पर दिखाई दे रहा है। पूरे ब्लॉक में जरूरतमंदों कमजोरों के गांव में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है।