कोपागंज इटौरा डोरीपुर में सड़क पर पुलिया निर्माण में हो रहे घटिया सामग्री के प्रयोग के विरोध में
- फोटो : MAU
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा इटौराडोरीपुर में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़क पर बनाई जा रही पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग होता देख ग्रामीण भड़क गए। नाराज ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इटौराडोरीपुर में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही सड़क पर पड़ने वाले नाले पर पुलिया का निर्माण हो रहा है। पुलिया निर्माण में सफ़ेद बालू के साथ साथ घटिया ईट और घटिया सीमेंट का प्रयोग हो रहा है। ठेकेदार द्वारा नहीं मानने पर ग्रामीणों ने मजदूरों से कार्य को बंद करवाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रशासन से मामले की जांच करते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन करने वालों में संजय साहिल, रामप्यारे यादव, सिद्धू राजभर, सोहैल, नन्दलाल यादव, चंद्रभान यादव, लाल बचन पाल अकरम खान आदि शामिल रहे।