कोपागंज। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के धवरियासाथ गांव के राजभर बस्ती में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बरसात का पानी और लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जगह-जगह जमा होने से दुर्गंध उठ रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में सुनीता, सरवन, श्रीराम,बाला, लालचंद, मुखलाल, हरचन, भोला, विद्यावती, लाली मिन्ता आदि लोग शामिल रहे।