कोपागंज में सरयू नदी में गंदगी को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
- फोटो : MAU
कोपागंज। ब्लाक से गुजरी छोटी सरयु नदी में गिर रहे प्रदूषित पानी को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने हरदासपुर ग्राम पंचायत पर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप था कि लगातार गंदे पानी के गिरने से छोटी सरयू नदी का क्षेत्रफल लगातार सिमटता जा रहा है। प्रदूषण वह वास्तविक सफाई ना होने के चलते नदी का प्रवाह थम गया है। घोसी चीनी मिल का गंदा पानी छोटी सरयू में गिराए जाने से नदी का पानी काला और बदबूदार हो गया है। जानवर पानी को पीने से बीमार पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को चेताया कि यदि समय पर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बाबूराम मौर्या, रत्नेश राय दीनदायल, लक्षमण, डोमराम साहनी, अरुण राय आदि शामिल रहे।