फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से नदी पार कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र में देवरिया जिले में निर्माणाधीन मोहन सेतु का कार्य विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। 2018 तक बनकर तैयार हो जाने वाले मोहन सेतु के न बनने से ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर नाव से नदी पार कर रहे हैं। हालांकि, दुबारा इस्टीमेट के कारण जून 2021 से पुल निर्माण कार्य ठप है। सरयू नदी के रास्ते परसियां-विशुनपुर, बिंदटोलिया, धर्मपुर, बिशनपुर देवारा के 24 से अधिक टोलों के अलावा मऊ, आजमगढ़, बलिया, बनारस के लिए आवाजाही होती है। नदी के उफनाने और बारिश के मौसम में जान जोखिम में डाल लोग नाव से सफर कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से एक ही नाव लगाने के कारण यह ओवरलोड हो रही है। ऐसे में जानमाल का खतरा बना है। अक्सर नाविक के मना करने पर लोग विवाद कर रहे हैं। 2014 में सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग की ओर से 9557.38 लाख की लागत से 1200 मीटर लंबा, 7.5 मीटर चौड़ा और 11.33 मीटर ऊंचाई वाले मोहन सेतु का निर्माण प्रारंभ कराया गया था। इसे 2018 तक पूर्ण करा लिया जाना था। 2018-19 में शासन की ओर से 1835.45 लाख का बजट स्वीकृत किया गया था। इससे कुछ हद तक काम हुआ। 2019 से अब तक शासन द्वारा संशोधित बजट अवमुक्त नहीं किया जा सका है, जिससे जून 2021 से कार्य ठप हो गया। पुल निर्माण में अब तक 68 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। सेतु निगम कार्यालय में ताला बंद है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि देवरिया जिला प्रशासन के माध्यम से तहसील के लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें