फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया सार्वजनिक नाली की सफाई, दिखाया आइना

विज्ञापन
रतनपुरा ब्लाक के नगवां गाँव में श्रमदान कर नाली की सफाई करते ग्रामीण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
रतनपुरा। ब्लाक क्षेत्र के नगवां गांव के ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान कर सार्वजनिक नाली की साफ सफाई कर विभागीय अधिकारियों को आइना दिखाया। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के नगवा गांव में सफाईकर्मियों की तैनाती तो है, लेकिन सफाईकर्मियों के गायब रहने से सार्वजनिक नालियां जाम पड़ी है। जाम नाली का गंदा पानी संपर्क मार्ग पर बहते रहने से लोगों को गंदा पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी सुनवाई न होने से भूतपूर्व सैनिक परमात्मानंद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 100 मीटर नाली की सफाई किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में सफाईकर्मियों की तैनाती तो की गई है, लेकिन सफाईकर्मी कब आते हैं कब चले जाते हैं पता नहीं चलता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें