परदहां ब्लाक के सनेगपुर गांव में रास्ते की मांग को लेकर विधानसभा चुनाव में मतदान का सामूहिक रूप स
- फोटो : MAU
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक के सनेगपुर गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्ते को बनवाने की मांग को लेकर एक बार फिर विधानसभा चुनाव में सामूहिक रूप से बहिष्कार करने का एलान कर विरोध प्रर्दशन किया। ग्रामीणों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी रास्ते की मांग को लेकर सामूहिक मतदान का विरोध किया था और 2400 मतदाताओं में मात्र 19 ने ही मतदान किया था। सनेगपुर गांव निवासियों का कहना है कि 2019 में फोरलेन पर ढ़ाला निर्माण एक महीने बाद ही एनएचआईए द्वारा तोड़ दिया गया था। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने एनएचआईए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा था और लोकसभा चुनाव में रास्ता नहीं तो वोट नहीं के बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। ऐसे में 2400 मतदाताओं में मात्र 19 ने वोट डाले थे। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद भी आज तक गांव के मुख्य रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव में वोट नहीं, तो वोट नहीं का बैनर के विरोध प्रदर्शन किया है। उपजिलाधिकारी मेहंत चौधरी ने बताया ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ममता राजभर, कांती राजभर, शकुंतला राजभर, अनिता कौशल्या, मिंता देवी, चंदा देवी, मीरा, अखिलेश यादव, विरेंद्र यादव, जयराम राजभर, मुकेश राजभर, गोविंद खरवार, बचनु साहनी, दुधनाथ साहनी, स्वामी पाल, राजेंद्र पाल और पांचू प्रजापति आदि रहे।