घोसी कोतवाली के मझवारा चौकी पुलिस के विरुद्ध उत्पीड़न को लेकर कार्यवाही हेतु सीओ को ज्ञापन सौंप?
- फोटो : MAU
घोसी। मझवारा पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा ग्राम प्रधान के साथ दुर्व्यवहार से नाराज प्रधानों ने ग्राम प्रधान संध के ब्लाक अध्यक्ष राजेश के नेतृत्व में प्रधानों ने मंगलवार को सीओ कार्यालय के समक्ष विरोध किया। प्रधानों ने चौकी प्रभारी के विरुद्ध ज्ञापन सीओ कार्यलय में दिया। आंदोलित ग्राम प्रधानों ने पुलिस चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया। प्रदर्शनकारी प्रधानों का आरोप था कि मझवारा के ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने एक पक्षीय कार्यवाई करते हुए ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता किया। प्रधानों ने पुलिस चौकी प्रभारी के आचरण पर रोष व्यक्त किया। ग्राम प्रधानों ने चौकी प्रभारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया। सीओ की अनुपस्थिति में प्रधानों ने ज्ञापन रीडर नसीम फारूखी को सौंपा। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर रामाश्रय राजभर, तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रवीण कुमार उर्फ डबलू राजभर, रामाश्रय यादव, उपेंद्र यादव आदि काफी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।