मऊ। तीन गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से नहीं करने पर जिला विकास अधिकारी ने घोसी ब्लॉक में तैनात ग्राम अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उसे कोपागंज ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। घोसी ब्लाॅक के भटौली, अरियासो, भावनपुर ग्राम पंचायत के लोगों को शासन से संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। घोसी बीडीओ ने ग्रामीणों की शिकायत को आधार बनाकर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ उमेश चंद्र तिवारी ने जांच की। जांच में पाया कि ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरत रहे हैं। जीरो पावर्टी के मामले में लक्ष्य पूरा न करने और फेमिली आईडी में मात्र 20 आवेदन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास के लिए दूसरी किस्त आवंटित होने के बाद आवास का पूर्ण न होने का दोषी पाया। प्रधानमंत्री आवास के सर्वे का प्रचार प्रसार न करने के भी जिम्मेदार पाए गए। साप्ताहिक बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है।
कोट
कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच मेें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उमेश चंद्र तिवारी, सीडीओ